फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में दो दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कंगनवाल इलाके में स्थित बंद थापर फैक्टरी हत्या कर फेंके गए युवक के शव की पहचान गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी शंटी पांडे (25) के रूप में हुई है। शंटी को उसके दोस्तों ने शराब पीने के बाद हुए झगड़े के दौरान मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी पवन ठाकुर और ढिल्लों नगर निवासी रोशन कुमार गिरफ्तार कर लिया है।
ज्वाइंट सीपी देहाती डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि कंगनवाल इलाके में थापर फैक्टरी बंद पड़ी है। वहां पर फर्श भी खराब हो चुका है और अंदर घास भी काफी है। 28 फरवरी को वहां बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद फैक्टरी के अंदर चली गई। वहां शव पड़ा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पुलिस ने सबसे मृतक की पहचान की। पहचान होने के बाद पता चला कि शंटी पांडे मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला गोरखपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

तीनों दोस्तों ने 26 फरवरी की रात फैक्टरी के अंदर बैठकर शराब पीने की योजना बनाई। वहां पर तीनों ने शराब पी और नशे की हालत में तीनों का आपस में झगड़ा हो गया।आरोपी पवन ठाकुर और रोशन ने शंटी की गला दबा कर हत्या कर दी और हथियार से हमला भी किया। इसके बाद आरोपी उसके ऊपर पत्थर रखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दो दिन तक किसी को शंटी के बारे में पता नहीं चल पाया। जब शव पता चला तो पुलिस ने जांच के बाद दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वजहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें