फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में जेबकतरने की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर में सार्वजनिक वाहनों में सक्रिय महिला जेबकतरों के एक गिरोह की दो सदस्यों को पकड़ा गया है। बस्ती जोधेवाल इलाके में दो बहनों की सूझबूझ से ये महिलाएं मौके पर ही दबोची गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये महिलाएं बैंकों के बाहर नकदी निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाती थीं।
विज्ञापन

अमृतसर निवासी एक पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बस्ती जोधेवाल के पास एक बैंक से रुपये निकालने आई थी। बैंक में घुसते समय उन्होंने दो संदिग्ध महिलाओं को बाहर घूमते देखा था। नकदी लेकर बाहर निकलने पर वे दोनों महिलाएं उनके पीछे आ गईं। जब दोनों बहनें एक ई-रिक्शा में सवार हुईं तो आरोपी महिलाएं भी जबरन उसमें बैठ गईं। ई-रिक्शा के चलते ही एक महिला ने ब्लेड से पीड़िता का पर्स काट दिया। पीड़िता ने तुरंत आरोपी की कलाई पकड़ ली और शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपी महिलाओं को बस्ती जोधेवाल चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। तलाशी में उनके पास से कोई ब्लेड या चोरी की नकदी नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने सबूत नष्ट कर दिए थे। हालांकि, पूछताछ में उन्होंने रेलवे स्टेशन से बस्ती जोधेवाल मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा में पर्स काटने की वारदातें कबूल कीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाएं नकदी निकालने में विफल रहीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदात की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें