फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। टिब्बा रोड इलाके में मेन रोड पर सोमवार सुबह मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुरिंदर एवं 45 वर्षीय मदन लाल के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना टिब्बा पुलिस मौके पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थाना टिब्बा के इंचार्ज मुहम्मद जमील ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति टिब्बा रोड पर एक फैक्टरी में बतौर लेबर का काम करते थे। वह अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर सुबह करीब सात बजे बाइक पर घर लौट रहे थे। टिब्बा रोड से मेन रोड की तरफ मुड़ते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद बाइक सवार उक्त दोनों व्यक्तियों के नीचे गिरने से गंभीर रूप से चोटें पहुंचीं। इस कारण दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल दोनों मृतक व्यक्तियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें