फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: लूट गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार... महिलाओं को बनाते थे निशाना; आईफोन, दो बाइक और हथियार बरामद

Wed, 24 Dec 2025 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के हलवारा में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लूट गिरोह में काम करते थे। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अम्मू और गुरजीत सिंह उर्फ गीता निवासी गांव चचराडी थाना सदर जगरांव जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाखा पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो गुर्गों को काबू करके आई फोन, दो बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अम्मू और गुरजीत सिंह उर्फ गीता निवासी गांव चचराडी थाना सदर जगरांव जिला लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों ने 18 दिसंबर को भावना अरोड़ा निवासी हैबोवाल लुधियाना से हथियारों के दम पर पर्स लूटा था, जिसमें 2 लाख रुपये का बैंक चेक, 2000 रुपये कैश और जरूरी दस्तावेज थे। 

विज्ञापन


डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि घटना के दिन भावना अरोड़ा लुधियाना पक्खोवाल शहीद करतार सिंह सराभा मार्ग पर स्थित बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद घर वापिस जा रही थी। सड़क पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने भावना को घेर लिया और हथियारों के बल पर उसका पर्स लूट फरार हो गए। दाखा पुलिस ने तकनिकी और मानवीय साधनों से लुटेरों की शिनाख्त की, जिसके बाद थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह की अगुवाई में एएसआई जॉन मसीह की टीम ने 21 दिसंबर को आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अम्मू को गिरफ्तार किया था। 

आरोपी अम्मू को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद गुरजीत सिंह उर्फ गीता को भी मुकदमे में नामजद करके बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो बिना नंबर की बाइक, एक आई-फोन और लूट में इस्तेमाल तेजधार हथियार बरामद किया गया है। इसके अलावा लूट के रुपये और दो लाख का बैंक चेक बरामद करना बाकी है। पुलिस को शक है कि दोनों बाइक भी लूटेरों ने चुराई या लूटी हैं जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इलाके में हुई लूटपाट और चोरी की अन्य वारदात का खुलासा हो सके। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में मुल्लांपुर बाजार और दाखा थाना के इलाके में लुटेरा गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया है, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लुटेरे सरेबाजार महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, हालांकि दाखा पुलिस ने तीन चार लूटेरों को गिरफ्तार किया है, लेकिन लूट और चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें