फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरलाल की हत्या को लेकर फेसबुक पर भिड़े दो गैंगस्टर ग्रुप, गैंगस्टर दबिंदर बंबीहा ग्रुप ने लारेंस विश्नोई को दी धमकी, कहा- एक के बदले चार मारेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। बीते दिनों फरीदकोट में कांग्रेस पार्टी के यूथ जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान की हत्या किए जाने के बाद अब दो गैंगस्टर ग्रुप फेसबुक पर भिड़ गए। इस हत्याकांड की राजस्थान की अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट डाल जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद शनिवार शाम को सात बजे के करीब गैंगस्टर दबिंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर पोस्ट डाल गैंगस्टर विश्नोई को धमकी दी है।
विज्ञापन

दबिंदर बंबीहा ग्रुप की ओर से डाली गई पोस्ट में लिखा गया कि जो गुरलाल पहलवान की हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं, वो सिर्फ बेकसूर लोगों को मारना जानते हैं। इस के बाद गैंगस्टर लारेंस विश्नोई एवं गोल्डी बराड़ का नाम लिखकर लिखा गया कि तुम लोग उसी को मारते हो जो तुम्हारे नजदीक होता है, जब हमसे टकराव होता है तो पांव में गिर जाते हो। पोस्ट के अंत में गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का नाम लिखकर लिखा गया कि अब हम बताएंगे बदला कैसे लेते हैं, तैयार रहो हम एक के बदले चार मारेंगे। गैंगस्टर दबिंदर बंबीहा को करीब तीन वर्ष पहले पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान की विभिन्न जेलों में बंद है।
एक बार फिर से पंजाब में पैर पसारने लगा गैंगवार
फरीदकोट के गुरलाल पहलवान की हत्या से साफ हो गया कि पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार पैर पसारने लगा। इससे सरकार एवं पुलिस की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई की गैंगस्टर दबिंदर बंबीहा ग्रुप से पुरानी दुशमनी चलती आ रही। इस दुशमनी की भेंट पंजाब के कई युवा पिछले तीन वर्षों में चढ़ चुके है। वहीं फरीदकोट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस पूरी ताकत से लगी है। अभी तक पंजाब पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें