मोगा। मोगा-फिरोजपुर मार्ग स्थित गांव दारापुर के पास कार-जीप की टक्कर में जीप में सवार चौकीदार की मौके पर और नंबरदार की अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना सदर पुलिस के इंस्पेक्टर जैअंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के गांव फिरोजशाह निवासी जगजीत सिंह नंबरदार गांव के चौकीदार बंत सिंह (60)के साथ मोगा में एक निजी अस्पताल से दवा ले कर वापस आ रहे थे।
गांव दारापुर के पास उनकी जीप फिरोजपुर से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में जीप में सवार चौकीदार बंत सिंह की मौके पर मौत हो गई और जीप चालक जगजीत सिंह की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा कार में सवार डॉ. एस.के.वर्मा, प्रीतम दास और अरविंद कुमार वोहरा जख्मी हो गए। सभी घायल फिरोजपुर के बताए जाते हैं। डॉ. एस.के.वर्मां एकबीमा कंपनी में मैनेजर हैं और अन्य कंपनी के मुलाजिम है सभी लोग चंडीगढ़ जा रहे थे।