फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: खन्ना में काल बनी अंगीठी, कमरे में दम घुटने से महिला और व्यक्ति की गई जान

Fri, 30 Dec 2022 10:38 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

थाना मुखी दविंदरपाल सिंह ने बताया कि कमरा खोलने के बाद मौके के हालात से पता चलता है कि कमरे में जलती अंगीठी की गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। थाना मुखी ने बताया कि जसवीर सिंह का शव पलंग पर जबकि बलविंदर कौर का शव फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना के माछीवाड़ा थाने के अधीन गांव झाड़ साहिब में सोही कोल्ड स्टोर में चौकीदार का काम करने वाले जसवीर सिंह (50) और बलविंदर कौर के शव कमरे के अंदर मिले। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि उनकी मौत पास में जलती अंगीठी से निकली गैस की वजह से हुई है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह सोही कोल्ड स्टोर में चौकीदार का काम करता था और साथ के कमरे में रहता था।

विज्ञापन


बलविंदर कौर भी उसी स्टोर में काम करती थी, उसके जसवीर सिंह से संबंध थे। रात को जसवीर सिंह और बलविंदर कौर कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। जब सुबह चौकीदार ने अपना कमरा नहीं खोला तो सोही कोल्ड स्टोर के मालिक नायब सिंह को इसकी सूचना दी गई। नायब सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना मुखी दविंदर पाल सिंह, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। कमरे की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर दोनों के शव पड़े थे।

थाना मुखी दविंदरपाल सिंह ने बताया कि कमरा खोलने के बाद मौके के हालात से पता चलता है कि कमरे में जलती अंगीठी की गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। थाना मुखी ने बताया कि जसवीर सिंह का शव पलंग पर जबकि बलविंदर कौर का शव फर्श पर पड़ा था। इसके अलावा मृतक जसवीर सिंह के पैर भी जले थे और अंगीठी से कंबल को आग लगी हुई लग रही थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कमरे को सील कर दिया है ताकि फॉरेंसिक जांच में मौत के असली कारण का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें