फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, तीसरे की बाजू टूटी

Sun, 17 Aug 2025 10:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। लुधियाना के ढंडारी कलां इलाके में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की बाजू टूट गई। पहले मामले में शेरपुर पुल के पास पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों ने घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मृतक की पहचान न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी भोला (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में दीप नगर के पास पटरी पार करते समय अमरपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दूसरे साथी की बाजू टूट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामले की जांच व मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी के जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें