फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: एनआईएफ ग्लोबल में सजा रचनात्मकता का संगम, युवाओं की प्रतिभा ने किया मुग्ध

Thu, 06 Nov 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फेशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट एनआईएफ ग्लोबल के कैंपस में दो दिवसीय इंटीरियर और फैशन डिजाइन प्रदर्शनी ब्लूप्रिंट स्पेसेज दैट इंस्पायर का वीरवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने पेश किए अपने तैयार किए आइटम्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट एनआईएफ ग्लोबल के कैंपस में दो दिवसीय इंटीरियर और फैशन डिजाइन प्रदर्शनी ब्लूप्रिंट स्पेसेज दैट इंस्पायर का वीरवार को आगाज हुआ। इसमें इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों की कलात्मकता का संगम देखने को मिला। युवाओं की ओर से बनाए गए विभिन्न आइट्म्स को लोगों से खूब सराहा। यह प्रदर्शनी डिजाइन शिक्षा एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन पेश कर रही है।

विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट संजय गोयल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और डिजाइन सोच की सराहना की। इस साल की प्रदर्शनी में अकादमिक प्रोजेक्ट्स, छात्र-निर्मित इंटीरियर, प्रोडक्ट और फर्नीचर डिजाइन, तथा आधुनिक फैशन प्रदर्शित किए गए। आगंतुकों को ब्लॉक प्रिंटिंग, बैग डिजाइनिंग और फेल्ट की-चेन जैसे ‘डू-इट-योरसेल्फ’ क्राफ्ट स्टेशनों पर स्वयं भाग लेने का मौका भी मिला। छात्रों द्वारा चलाए गए ईटरी स्टॉल्स और हैंडमेड कैंडल्स ने भी खूब ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा फैशन डिजाइन के दूसरे वर्ष के छात्रों का पॉप-अप स्टोर, जहां तीसरे वर्ष के छात्रों द्वारा बोर्ड गेम्स से प्रेरित अपसाइकल्ड कलेक्शन प्रदर्शित किया गया, जिसने सस्टेनेबल फैशन को नया आयाम दिया। इंटीरियर डिजाइन छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट प्रोटोटाइप्स, फर्नीचर डिजाइनों, कला और फोटोग्राफी गैलरी ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। हर डिज़ाइन में बारीकी, सौंदर्यबोध और नवीन सोच साफ झलकती दिखी।
विज्ञापन




संस्थान की सीईओ अमरदीप लाल ने कहा कि ब्लूप्रिंट सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि डिजाइन शिक्षा और वास्तविक दुनिया की रचनात्मकता के बीच सेतु है। यह दिखाता है कि हमारे छात्र किस तरह सोचते हैं, बनाते हैं और डिजाइन के ज़रिए संवाद करते हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में डिजाइन के विद्यार्थियों, उद्योग विशेषज्ञों और डिजाइन प्रेमियों ने मिलकर विचारों का आदान-प्रदान किया और डिजाइन की रंग-बिरंगी भाषा का जश्न मनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें