फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पुलिस चौकी पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, फरार आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने में जुटीं पुलिस की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस चौकी धर्मपुरा पर शनिवार की देर रात को हमला करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जमालपुर के गोबिंद नगर मुंडियां कलां निवासी सरबजीत सिंह और न्यू जनता नगर निवासी कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में कईं टीमें जुटीं हुई हैं।
विज्ञापन

चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश की गई थी। आरोपी खुद तो फरार है ही साथ ही उनके पारिवारिक सदस्य भी अभी गायब है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली गई है। जो लोग हुड़दंगबाजी कर रहे हैं और पुलिस पार्टी के साथ मारपीट कर रहे हैं, उनकी पहचान भी की जा रही है। फरार आरोपियों के घरों पर छानबीन की गई थी, लेकिन कोई मिला नहीं। आरोपी सरबजीत सिंह और कमलजीत सिंह से पूछताछ कर फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें