फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में अवैध हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। अवैध हथियार लेकर सड़कों पर घूम रहे तीन आरोपियों को थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने कश्मीर नगर इलाके में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल के साथ साथ चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में पुरानी माधोपुरी निवासी अशोक सिंह, हरगोबिंद नगर निवासी दीक्षित टंडन के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। उसकी पहचान हरि करतार कॉलोनी निवासी राजा बजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का कई जगहों पर झगड़ा हुआ था और वह अक्सर मारपीट करते रहते हैं। आरोपियों के खिलाफ डिवीजन दो, तीन और छह में मारपीट और हत्या प्रयास के तीन केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें