फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दिन में होजरी फैक्टरी और रात में लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान बसंत नगर निवासी सचिन और बिंद्रा कॉलोनी निवासी राजिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। कैलाश नगर निवासी नैय्यर आलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह फैक्टरी में काम करने जा रहा था। तभी रास्तें में आरोपियों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर उससे मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दोनों आरोपियों के बारे में पता चला। एएसआई राज कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे होजरी फैक्टरी में कटिंग का काम करते हैं। नशापूर्ति के लिए वे वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें