फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दो आरोपी पिस्तौल, हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मानसा। सीआईए और बुढलाडा पुलिस ने स्विफ्ट सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन बरामद हुई। एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने डीजीपी पंजाब और डीआईजी बठिंडा रेंज के अभियान तहत यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी बलकौर सिंह और थाना सिटी बुढलाडा प्रभारी कमलजीत सिंह की टीम ने यह गिरफ्तारी की। बुढलाडा से बोहा रोड पर बेआबाद पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान स्विफ्ट गाड़ी रोकी। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के जसविंदर सिंह संधू और सुखचैन सिंह के रूप में हुई। उनके पास से 260 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्तौल और छह कारतूस मिले। थाना सिटी बुढलाडा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर हेरोइन के स्रोत की जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें