कुलगढ़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार सवार युवक को एक किलो 964 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सांदे हाशम में किसी व्यक्ति को नशे की खेप की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हर्षदीप सिंह वासी अशोक नगर, खजूर चौक, लुधियाना नशा बेचने का आदी है और अपनी क्रूज कार में गांव सांदे हाशम की दाना मंडी में खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर दबिश दी।