फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आइस ड्रग और हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 04:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना और फिरोजपुर

सार

पंजाब पुलिस ने लुधियाना और फिरोजपुर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लुधियाना में कार सवार से आइस ड्रग पकड़ी है। वहीं, फिरोजपुर में हेरोइन तस्कर को पकड़ा है।
विज्ञापन
हेरोइन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगढ़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार सवार युवक को एक किलो 964 ग्राम आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सांदे हाशम में किसी व्यक्ति को नशे की खेप की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि हर्षदीप सिंह वासी अशोक नगर, खजूर चौक, लुधियाना नशा बेचने का आदी है और अपनी क्रूज कार में गांव सांदे हाशम की दाना मंडी में खड़ा होकर किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर दबिश दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से आरोपी हर्षदीप सिंह को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 964 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बरामद नशीले पदार्थ की खेप किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए वहां पहुंचा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।\

फिरोजपुर में हेरोइन बरामद 
वहीं, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से ड्रोन के जरिए नशे की खेप पहुंचाने की कोशिश को गुरदासपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया। रावी नदी के किनारे पुलिस की मुस्तैदी के दौरान 2 किलो 760 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान गुरदासपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक मात्रा में हेरोइन के 6 मामले दर्ज, 7 आरोपियों को गिरफ्तार तथा करीब 7.2 किलो हेरोइन बरामद की है। इन कार्रवाइयों के दौरान एक पिस्तौल और एक रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें