मृतक बेटे विशाल सोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : GOBINDGARH
मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह रोड पर वीरवार दोपहर बाद सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता और पुत्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान बाल कृष्ण और विशाल सोनू (बेटा) निवासी आदर्श नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक पिता बाल कृष्ण की फाइल फोटो।- फोटो : GOBINDGARH