समराला। लुधियाना-चंडीगढ़ बाईपास पर माछीवाड़ा रोड के फ्लाईओवर से चीनी से भरा एक ट्रक नीचे गिर गया। हादसे में कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि चालक मोहम्मद इसहाक सुरक्षित रहे।
चालक के अनुसार, आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक बेकाबू होकर पलटा। घायल कंडक्टर को समराला के अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।