फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की बड़ी कार्रवाई: डंकी रूट मामले में जालंधर में रिची ट्रैवल एजेंसी पर छापा, हरियाणा और दिल्ली में भी रेड

Thu, 18 Dec 2025 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

अमेरिका से इस वर्ष फरवरी में 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद ईडी ने डंकी रूट से जुड़े मामलों की गहन जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इस अवैध नेटवर्क का एक बड़ा केंद्र जालंधर में सक्रिय है जिसमें रिची ट्रैवल की अहम भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डंकी रूट के जरिये युवाओं को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरवार को जालंधर की रिची ट्रैवल एजेंसी पर छापा मारा। ईडी की टीम ने बस स्टैंड के पास स्थित रिची ट्रैवल के कार्यालय और जसवंत नगर में एजेंसी मालिक के आवास पर एक साथ तलाशी शुरू की। यह कार्रवाई उस नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जिसका नाम हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों के मामलों में सामने आया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अमेरिका से इस वर्ष फरवरी में 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद ईडी ने डंकी रूट से जुड़े मामलों की गहन जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इस अवैध नेटवर्क का एक बड़ा केंद्र जालंधर में सक्रिय है जिसमें रिची ट्रैवल की अहम भूमिका बताई जा रही है।

हरियाणा व दिल्ली में कुल 13 ठिकानों पर छापे

जालंधर ईडी की टीम ने डंकी रूट मामले में दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। इसी कड़ी में जालंधर, पंजाब के अन्य हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में कुल 13 व्यावसायिक व रिहायशी ठिकानों पर छापे मारे गए। दिल्ली में तरुण खोसला और हरियाणा के पानीपत में बलवान शर्मा के ठिकानों पर भी ईडी की रेड जारी है। फिलहाल रिची ट्रैवल के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच और डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। ईडी अधिकारियों का कहना है कि डंकी रूट के जरिये विदेश भेजने वाले पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें