लुधियाना के रेलबे स्टेशन के पास पटरी से उतरी मॉल गाड़ी डिब्बों की मुरम्मत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजपुर से लुधियाना आ रही माल गाड़ी के दो डिब्बे लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास जगरांव पुल के नीचे पटरी से उतर गए। इससे रेलवे के गुड्स यार्ड में यातायात प्रभावित हुआ, नतीजतन माल गाड़ियों की आवाजाही पर असर हुआ। हालांकि यात्री गाड़ियों के आवागमन पर कोई असर नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे फिरोजपुर से लुधियाना आ रही माल गाड़ी के डिब्बे गुड्स यार्ड के पास पटरी से उतर गए। तुरंत की रेलवे के माहिरों की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह करीब दस बजे तक डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया जा सका।