फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बिजली के खंभे तोड़ दुकान में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दुकानदार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कई लोगों भागकर बचाई अपनी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खन्ना। सोमवार की सुबह खन्ना के अमलोह रोड पर हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलदेव सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है, मिली जानकारी अनुसार बलदेव सिंह वेल्डिंग का काम करता हैं, सुबह 12 बजे के करीब वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, अचानक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे व तारों को तोड़ते दुकान में घुस गई और दुकानदार को कुचल दिया, जिससे दुकानदार बलदेव राज की मौके पर ही मौत हो गई।
कई लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक नशे में धुत बताया गया। वहीं, इस हादसे में मरने वाले की पहचान 62 वर्षीय बलदेव राज निवासी कृष्णा नगर चौक खन्ना के तौर पर हुई। हादसे के बाद नशे में धुत बताए जा रहे चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। आसपास के लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी थाना 2 के सब इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और चालक खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। मृतक बलदेव राज का बेटा एडवोकेट कमलजीत सिंह पासी बार एसोसिएशन खन्ना का सदस्य है। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस अटवाल ने घटना पर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें