फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना : भाई के साथ कॉलेज जा रही छात्रा को टिप्पर ने कुचला, परिवार और गांव वालों ने जाम लगाकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। भाई के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही गांव भागपुर निवासी रमनदीप कौर को टिप्पर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ गांव भागपुर के लोग कोहाड़ा चौक पर पहुंच गए। उन्होंने शव के आसपास ही धरना देकर जाम लगा दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार करने आश्वासन दिया। कॉलेज स्टाफ ने कहा कि वह तीन घंटे से यहां हैं और कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया है। तीन घंटे बाद परिवार वालों को मनाकर पोस्टमार्टम करवाया गया।
रमनदीप माई भागो कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है। भाई के साथ बाइक पर कॉलेज जाते समय कोहाड़ा चौक पर तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रमनदीप कौर नीचे गिर गई और उसका भाई दूसरी तरफ जा गिरा। टिप्पर चालक ने रुकने के बजाय रमनदीप को कुचल दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस चौक पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से सिर्फ एक मुलाजिम ही यहां तैनात किया गया है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नंबर पुलिस के पास आ चुका है और जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें