संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल के निक्कू नंगल गांव में एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन जंगली सुअर मृत पाए गए हैं। इस घटना से खेत मालिक और जंगली जीव सुरक्षा विभाग दोनों चिंतित हैं।
खेत के मालिक रणजीत कुमार ने बताया कि वे तीन-चार दिन बाद अपने खेत में आए थे। उन्हें खेत से तेज दुर्गंध महसूस हुई। आगे जाने पर उन्होंने थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन मृत जंगली सुअरों को देखा। उन्होंने तुरंत जंगली जीव सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृत सुअरों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विभाग के गार्ड जसवीर सिंह ने कहा कि सुअरों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।