फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक मांगने गए लोगों को बंधक बनाकर पीटा: लुधियाना की घटना, मोबाइल, चेन और कान के कुंडल छीने

Tue, 11 Aug 2026 04:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

तीन दोस्तों को बंधक बनाकर लुधियाना में पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की बस्ती जोधेवाल चौक के पास एक ऑटो एजेंसी में व्यावसायिक बकाया चेक लेने पहुंचे तीन दोस्तों को कमरे में कैद कर बर्बरतापूर्वक पीटा गया और उनसे जेवरात व नकदी लूट ली गई।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी गई शिकायत में शक्ति डाबी ने बताया कि वह दो सहयोगियों, दलीप ग्रोवर और मिथलेश कुमार के संग जोधेवाल चौक स्थित ए टू जेड ऑटो एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। दरअसल मिथलेश कुमार ने पूर्व में एजेंसी को जो चेक सौंपे थे। वे उन्हें वापस लेने गए थे। जब पीड़ितों ने वहां मौजूद प्रबंधकों के सामने अपने चेक लौटाने की बात रखी तो आरोपी आपा खो बैठे और कहासुनी करने लगे। 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दफ्तर का मुख्य द्वार भीतर से बंद कर तीनों को बंधक बनाकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दबंगों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए, शक्ति डाबी की सोने की माला झपट ली तथा कान में पहना सोने का आभूषण भी खींच लिया। किसी तरह आरोपियों के कब्जे से मुक्त होकर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आबिद अंसारी, लाखन कुमार और कसूर आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें