बस से उत्तरप्रदेश के जिला बनारस से गांजा लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को थाना सीआईए टू और पीसीआर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 45 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला बक्सर निवासी अजीत कुमार, पटना निवासी देव कुमार सहाय और बिहार के जिला भोजपुर स्थित गांव मासार निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने पीसीआर टीम के साथ शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान तीनों आरोपी बस से उतरे और ऑटो में सवार होने लगे। पुलिस को शक हुआ तो आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों के कब्जे से तीन लिफाफों में पड़ा गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी मूल रूप से बिहार के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और उत्तरप्रदेश के जिला बनारस के तस्करों से गांजे की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने के लिए आए थे। वह पहले भी महानगर में नशे की खेप पहुंचा चुके हैं।