फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पेमेंट मांगने पर तीन डिलीवरी बॉय को पीटा

Sun, 25 Oct 2026 05:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के विरोध में साथी कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरनाला। शहर के बाजाखाना रोड पर पार्सल की 3,883 रुपये की पेमेंट मांगने पर ब्लिंकिट के तीन डिलीवरी बॉय को पीट दिया गया। इससे तीनों डिलीवरी बॉय घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बरनाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डिलीवरी देने के बाद कर्मचारियों ने ग्राहक से 3,883 रुपये की पेमेंट मांगी थी। आरोप है कि इसी बात पर उन्हें पीटा गया। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लिंकिट के अन्य डिलीवरी बॉय भी एकजुट हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्टोर मैनेजर पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने डिलीवरी के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि घायल साथियों को इंसाफ नहीं मिला तो वे बरनाला में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं बंद रखेंगे। जरूरत पड़ने पर पंजाब स्तर पर भी काम बंद करने की कॉल दी जा सकती है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गुर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें