संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियाें को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मात्र एक हजार रुपये की किस्त का भुगतान न होने पर आरोपी महिला को परेशान कर रहे थे। महिला ने परेशान होकर नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
नंगल पुलिस ने मृतक (रचना) की बेटी कोमल के बयान के आधार पर कारवाई की है। पुलिस ने सत्यम फाइनेंस कंपनी ऊना के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम राणा निवासी बरोज जिला हमीरपुर, सागर सैन निवासी बनोड़ू जिला कांगड़ा व अभिषेक जैन जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी नंगल हरकीरत सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को सात सात दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए।
उधर, तीनों आरोपियों के वकील अनुज ठाकुर ने कहा कि तीनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने तीनों का दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा था लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया क्योंकि जब तक महिला का शव पुलिस ने बरामद नहीं करती तब तक 108 बीएनएस के तहत केस कैसे दर्ज किया जा सकता है। उनकी दलील पर अदालत ने तीनों को सात दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए।