फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब-हरियाणा में कुरिअर कंपनियों के शटर तोड़ लाखों की चोरी करने वाले तीन काबू

Mon, 09 Sep 2024 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगरूर। पंजाब-हरियाणा में कुरिअर कंपनियों के शटर तोड़कर लाखों रुपयों की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी किए एक लाख रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल, शटर तोड़ने वाले औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि पंजाब में जिला संगरूर, पटियाला, मालेरकोटला, रूपनगर, होशियारपुर तथा हरियाणा में अंबाला व यमुनानगर में कुरिअर कंपनियों के स्टोरों के शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदातें हुई थीं। जिला संगरूर अगस्त महीने के अंत में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया था। इस संबंधी थाना भवानीगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसके चलते पुलिस ने गिरोह सरगना अजय कुमार निवासी नारायणगढ़ जिला एसएएस नगर (मोहाली), अमित शर्मा निवासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब और सुनील कुमार निवासी रामपुरा बहल एसएएस नगर मोहाली को गिरफ्तार करके इनसे चोरी में इस्तेमाल किया पल्सर मोटरसाइकिल, शटर तोड़ने वाले औजार तथा एक लाख रुपये बरामद किए हैं। इनसे पूछताछ के बाद गुरविंदर सिंह निवासी डेराबस्सी एसएएस नगर (मोहाली) को नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी बाकी है। इस गिरोह के सरगना अजय कुमार के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें