फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मोटरसाइकिल पर राहगीरों से हथियारों दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना मेहरबान की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार और लूटा हुआ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव सीड़ा निवासी प्रदीप कुमार, सुरिंदर कुमार और हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दिनेश कुमार अपने दिए बयान में बताया 1 मई की शाम 7:45 बजे वो अपने दोस्त सुभाष चंद्र के साथ पैदल काम पर जा रहा था। जैसे ही वह लोग बाजड़ा टी-प्वाइंट के पास पहुंचे। उसी दौरान हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसकी जेब में पड़ा पर्स तथा उसके दोस्त का वीवो मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पर्स में 300 रुपये की नकदी तथा जरूरी दस्तावेज थे।
कमलजीत सिंह ने कहा कि उनके मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर रविवार शाम मेहरबान इलाके में की गई नाकाबंदी के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें