लुधियाना। राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना मोती नगर की पुलिस ने डेंटल कॉलेज के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन, तेजधार हथियार और बाइक बरामद की है। पुलिस ने फोकल प्वाइंट निवासी संजय कुमार, भामियां स्थित रुप नगर निवासी प्रभु नाथ और सुंदर नगर निवासी कमलेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशे के लिए लूटपाट करते हैं। आरोपी कमलेश के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आया था।