लुधियाना। चोरों ने हैबोवाल की बैंक कॉलोनी इलाके में तीन दिन पहले एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर अपने साथ नकदी और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने घर मालिक को इसकी जानकारी दी। घर के मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक कॉलोनी निवासी योगेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। योगेश ने बताया कि पांच फरवरी को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।