दोपहिया वाहन चोरी करने के तीन आरोपियों को थाना डेहलों की पुलिस ने जगेड़ा रोड के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अहमदगढ़ के जगेड़ा रोड निवासी अजय कुमार, कंगनवाल निवासी अमरजीत सिंह और बस्ती मालेरकोटला संगरूर निवासी दिलशात अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इलाके में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और कितने लोग उनके साथ शामिल हैं। पुलिस आरोपियों का पिछला रिकार्ड भी पता लगाने में जुटी है।