शराब के ठेके को लूटने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को एंटी स्मगलिंग सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तेजधार हथियार और कार बरामद की है।
आरोपियों की पहचान फतहेगढ़ के अमलोह नगर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ सोनू, कपूरथला के गांव कादूपुर निवासी अरविंदर सिंह उर्फ मोंटी, कपूरथला के गांव भदासा निवासी रवि के तौर पर हुई है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी छोटी हैबोवाल स्थित ऋषि नगर निवासी अमरजीत सिंह और सन्नी गिल की तलाश में छापे मार रही है। संवाद