फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: नाबालिग को परेशान करने का विरोध करने पर दी तेजाब फेंकने की धमकी

Wed, 14 Oct 2026 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के सलेम टाबरी इलाके में एक युवक अमरजीत सिंह पिछले तीन साल से 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद अमरजीत और उसके परिवार ने मारपीट, गाली-गलौज की। उन्होंने तेजाब फेंकने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अमरजीत सिंह, उसके पिता सोनी, माता मंदीप और बहन सिमरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि अमरजीत सिंह तीन साल से उनकी बेटी का पीछा कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पंचायत के बावजूद आरोपी नहीं सुधरा। भयभीत परिवार को अपनी सुरक्षा के लिए घर तक बदलना पड़ा था। गत आठ अक्तूबर की रात बेटी अपनी सहेली के साथ फोन ठीक करवाने गई थी। अमरजीत वहां पहुंचा और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। सहेली ने तुरंत मां को सूचना दी। मां मौके पर पहुंचीं, जहां अमरजीत ने उन्हें धक्का दिया। कुछ ही देर में उसके पिता सोनी, मां मंदीप और बहन सिमरन भी आ गए। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए तेजाब डालने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता और उसकी मां ने किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला दर्ज हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें