फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से माल उड़ाने वाले चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। बीते कुछ समय से महानगर के कारोबारियों का आतंक बन चुके चोर गिरोह का लुधियाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनसे चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने काबू किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है, जिनसे अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि बीते कुछ समय महानगर में एक चोर सक्रिय था, जोकि फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर माल चोरी कर रहा था। थाना टिब्बा प्रभारी प्रमोद कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को काबू किया। इनकी पहचान हैदरअली उर्फ हैदर वासी न्यू डिफेंस कालोनी रामां मंडी जालंधर, आजम वासी सहारनपुर हाल वासी पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना व मोहम्मद सबाद वासी मायापुरी लुधियाना के तौर पर हुई है।
पुलिस ने चोरी के छह मामले ट्रेस किए हैं। सात जून जो इन्होंने टिब्बा रोड स्थित एक फैक्टरी से 38 थान कपड़ा चोरी किए थे, इन थान को टिब्बा रोड निवासी सलीम बग्गड़ को बेच दिया था। 26 अक्टूबर 2020 को इन आरोपियों ने ईस्ट मेयर फैक्टरी से 70 कपड़े के थान चोरी किए थे। वहीं गुरु विहार कालोनी से 100 थान कपड़ा, मनमोहन कालोनी स्थित फैक्टरी से 70 बाक्स टी-शर्ट, एक लैपटाप चोरी किया था। 25 अप्रैल 2020 को इसी गिरोह ने भामिया से 76 थान कपड़ा चोरी किया था। 26 मई 2021 की रात को इन्होंने टिब्बा रोड स्थित एक फैक्टरी से 60 कपड़े के थान चोरी किए थे।
विज्ञापन

रूपिंदर कौर सरां ने बताया कि आरोपी चोरी करने से पहले फैक्टरी की रेकी करते थे। इसके बाद शहर से कोई व्हीकल चोरी करते थे, जिसका इस्तेमाल चोरी करने में करते थे। माल चोरी कर ठिकाने लगाने के बाद चोरी किए वाहन को लावारिस छोड़ देते थे। पुलिस ने इस मामले में इनसे माल खरीदने वाले सलीम बग्गड़, ईमरान मास्टर सहित तीन अज्ञात को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें