फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आईफोन चुराकर भागा बदमाश, दुकानदार की हिम्मत से टली वारदात

Fri, 09 Oct 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बीआरएस नगर इलाके में वीरवार शाम एक मोबाइल शोरूम से आईफोन-17 प्रो मैक्स चोरी कर भाग रहे बदमाश को दुकानदार ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार मीत 15 मीटर तक घिसटता चला गया। बदमाश अपना मोबाइल और स्कूटी छोड़कर पैदल ही फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी किस्तों पर महंगा आईफोन खरीदने के बहाने दुकान में घुसा था। उसने नजरें बचाकर हैंडसेट अपनी कमीज में छिपाया और बाहर खड़ी स्कूटी से भागने लगा। पीड़ित कारोबारी मीत ने जान की परवाह किए बिना स्कूटी का पिछला हिस्सा पकड़ लिया। तेज रफ्तार में घिसटने के बावजूद मीत ने अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। दबाव में आकर आरोपी की एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाश कीमती मोबाइल और स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह करीब 11 बजे पहली बार दुकान पर आया था। उसने किस्तों पर मोबाइल लेने की जानकारी ली और चला गया। दोपहर करीब तीन बजे वह दोबारा लौटा और फोन लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर मिली स्कूटी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें