फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रात के समय राहगीरों से करते थे लूटपाट, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन पांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड के पास उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी लूट की साजिश रचने में जुटे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल, राहगीरों से लूटे हुए पांच मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गांव सनेत स्थित न्यू भगत सिंह नगर निवासी अंकुश कुमार, मोहल्ला श्याम नगर निवासी हिमांशु रावत और शहीद भगत सिंह नगर निवासी छोटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को रोक उनसे एक्टिवा के कागजात मांगे तो आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उक्त वाहन चोरी का है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक दो पहिया वाहन के साथ साथ लूटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें