फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अंतिम संस्कार रुकवाकर श्मशान घाट से शव घर लाए

Wed, 07 Oct 2026 12:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, मामले की जांच में जुटी है थाना सलेम टाबरी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मंगलवार को सलेम टाबरी इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने श्मशान घाट में एक युवक का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो लापियानो पिज़्ज़ा आउटलेट चलाता था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सन्नी की स्वाभाविक मौत नहीं हुई। उनके अनुसार, ससुराल वालों ने साज़िश के तहत उसकी हत्या की है। करीब दो साल पहले सन्नी की लव मैरिज हुई थी। वह अपनी ससुराल में घर जमाई के तौर पर रह रहा था। मंगलवार को ससुराल पक्ष ने दिल का दौरा पड़ने से सन्नी की मौत की सूचना दी थी। परिजनों ने शव देखा तो गले पर गहरे संदिग्ध निशान मिले। इससे उन्हें हत्या का अंदेशा हुआ और उन्होंने अंतिम संस्कार रोक दिया। वे शव को चिता से हटाकर अपने घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित पक्ष ने एल्डेको पुलिस चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कस्टडी में लेकर सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवाया। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें