पंजाब सरकार के झूठे लारों की गठड़ी लेकर ऊंट पर सवार होकर थर्मल गेट के आगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ?
- फोटो : BATHINDA
गुरु नानक देव थर्मल प्लांट इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले थर्मल कर्मियों ने वीरवार को पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मी ऊंट पर सवार होकर पंजाब सरकार के झूठे लारों की गठड़ी बांधकर थर्मल गेट आगे पहुंचे। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने गठड़ी को फूंका।
फेडरेशन के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि अगर थर्मल कर्मियों की मांगें तुरंत न मानी गईं तो कर्मी सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के खजाना मंत्री मनप्रीत बादल कोरोना महामारी की आड़ में मुलाजिम वर्ग का आर्थिक नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले मंत्री ने दो रुपये जजिया टैक्स लगाया और अब मोबाइल भत्ते में कटौती कर मुलाजिम वर्ग को खजाना मंत्री ललकार रहे हैं। कर्मियों ने आरोप लगाया कि जो उनका सोलह फीसदी डीए बाकी है वो भी उन्हें नहीं दिया जा रहा और न ही छठे वेतन कमीशन की रिपोर्ट को लागू किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी थर्मल बंद कर लोक विरोधी निर्णय लिया है। जिससे थर्मल प्राइवेट हाथों में चले जाएंगे और आम लोगों को बिजली महंगी मिलेगी।
फेडरेशन के बैनर तले एकत्र हुए कर्मियों ने मांग की कि बंद किए गए सरकारी थर्मलों को फिर से चालू किया जाए और जो थर्मल अधिकारियों की तरक्की बाकी है वो तरक्की दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर थर्मल कर्मियों एवं आम लोगों के साथ किए वादे को पंजाब सरकार ने पूरा न किया तो सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।
27बीटीएच:01
फोटो कैप्शन: पंजाब सरकार के झूठे लारों की गठडी बांध ऊंठ पर सवार होकर थर्मल गेट के आगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थर्मल फेडरेशन से संबंधत कर्मी।