फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ......... ब्रिटिश की संसद में शोर हो सकता है तो यहां क्यों नहीं : बलकौर सिंह

Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कांग्रेस के खिलाफ जताई नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश की संसद में जब शोर हो सकता है तो यहां क्यों नहीं। कांग्रेस ने संसद में उनके लिए कुछ नहीं कहा और मौके पर भी उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ। रविवार को सिद्धू के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर गांव मूसा में पहुंचे। प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के टिकट पर सिद्धू ने चुनाव लड़ा उस पार्टी ने भी न पंजाब विधानसभा और न ही संसद में कोई शब्द नहीं खोला। सउदी अरब देश जैसे कानून हमारे देश में लागू होने चाहिए।
विगत सरकारों के समय पंजाब का माहौल ठीक था, लेकिन मौजूदा सरकार के समय में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। राज्यपाल शासन लगे या न लगे, लेकिन प्रदेश के लोगों को ऐसे माहौल से राहत मिलनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को ईमेल से धमकी मिलने के बाद सदर मानसा पुलिस ने एक नाबालिग पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस उसे राजस्थान के जोधपुर से लेकर आएगी। वहीं मानसा पुलिस इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान, सिद्धू को किया सैल्यूट
पंजाबी गायक गुरदास मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ वहां लगे सिद्धू के फोटो को चूमा बल्कि उन्हें सैल्यूट भी किया। उन्होंने सिद्धू के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। गुरदास मान ने बलकौर सिंह और माता चरण कौर के साथ दुख साझा किया। मान ने कहा कि सिद्धू ने मुलाकात के दौरान घर आने और खाना खाने का निमंत्रण दिया था। इस वादे को निभाने के लिए वहां उनके घर पहुंचे हैं। इसके बाद वह सिद्धू की खेत में बनाए गए समाधि स्थल को भी देखने पहुंचे।

चित्र 05 मानसा 01 : गांव मूसा में सिद्धू के हवेली में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान बलकौर सिंह के साथ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें