फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़ कर मिठाई की दुकान से डेढ़ लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई की दुकान से डेढ़ लाख चोरी
विज्ञापन

महानगर की प्रतिष्ठित हकीकत स्वीट्स को चोरों ने बनाया निशाना
सीसीटीवी कैमरे में चार आरोपी कैद, जांच करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल लाइंस इलाके में स्थित महानगर की प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान हकीकत स्वीट्स को चोरो ने अपना निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब दुकान खोलने के लिए सुबह मालिक आए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दुकान के अंदर चार लोग दाखिल हुए थे। चारों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक अश्वनी की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी हकीकत स्वीट्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह वीरवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह तीन बजे के करीब चार चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। वह अंदर गल्ले में पड़े डेढ़ लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। जब शुक्रवार की सुबह अश्वनी और अन्य लोग दुकान खोलने के लिए आए तो शटर उखड़ा हुआ देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दो युवक स्कूटर ौरदो पैदल ही आए थे। उन्होंने लोहे की रॉड के साथ शटर उखाड़ दिया और अंदर दाखिल हुए। अंदर से पैसे चोरी कर वह कुछ ही समय में फरार हो गए। अश्वनी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें