फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पार्षद भाई के घर चोरी, लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान किया साफ

Fri, 18 Jun 2021 12:13 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के पॉश इलाके घुमारमंडी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भाई नरिंदर शर्मा रहते हैं। बुधवार की रात चोरों ने नरिंदर शर्मा के घर को अपना निशाना बनाया। लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल और कीमती सामान चोर ले उड़े। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिवार के जगने पर हुई। पुलिस इस हाईप्रोफाइल चोरी की जांच में गहनता से जुट गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भाई और वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस पार्षद नरिंदर कुमार शर्मा के घर चोरों ने हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे वाले रास्ते से दीवार फांद कर दाखिल हुए और नरिंदर शर्मा के कमरे से लाखों रुपये की नकदी और मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान ले उड़े। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में घुस कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे फरार हो गए और किसी को कुछ पता भी नहीं चला। घटना का पता गुरुवार की सुबह उस समय चला जब नरिंदर शर्मा और उनकी पत्नी नींद से जागे और सामान बिखरा पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। 

पॉश इलाके घुमारमंडी की एक कालोनी में पार्षद नरिंदर शर्मा का घर है। उनका एक बेटा विदेश में तो दूसरा बेटा एडवोकेट है। बुधवार की रात को परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया। नरिंदर शर्मा अपनी पत्नी के साथ कमरे में चले गए और बेटा अपने कमरे में चला गया। 
विज्ञापन


नरिंदर शर्मा ने घर के पीछे वाले हिस्से में छोटा सा पार्क बना रखा है जिसकी दीवार छोटी है। इसी का फायदा उठाकर दीवार फांद कर देर रात चोर घर में दाखिल हो गए। आरोपियों ने अंदर रखी लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान समेटा और फरार हो गए। वारदात का पता गुरुवार की सुबह चला। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच से पहले वह कुछ नहीं कह सकते। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें