फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ब्यूरो की सख्त कार्रवाई, नवंबर में 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। नवंबर महीने में 8 अलग-अलग मामलों में ट्रैप लगाकर 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 9 सरकारी कर्मचारी और 2 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई।
इसके अलावा ब्यूरो ने इस अवधि में 12 मामलों से संबंधित चालान अदालतों में पेश किए और 7 नए मामलों में गहन जांच शुरू की। कुल मिलाकर 17 आरोपियों के खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि पिछले महीने तीन रिश्वतखोरी मामलों में अदालतों ने अपना फैसला सुनाया। इनमें पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया, जिन्हें तीन से पांच साल तक की सजा और 10,000 रुपये से 67,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें