फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह ने पुलिस पर चलाई गोली

Fri, 11 Oct 2013 09:56 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को काबू किया है। यह गिरोह बाघापुराना क्षेत्र के गांव जैमल और गज्जन वाला में सक्रिय था। ये माथा टेकने आई महिलाओं को शिकार बनाते थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले इस गिरोह का उस समय भंडाफोड़ हुआ, जब उन्होंने एक दंपति को घेरा था। इस दौरान डेरा प्रेमियों की गाड़ी देख गिरोह के सदस्य भाग गए थे। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव लंगेयाना नवां लिंक रोड पर स्थित नहरी विभाग की खाली पड़ी इमारत में कुछ युवक हथियारों सहित लूटपाट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


नारकोटिक्स एंड ड्रग सेल प्रभारी सतपाल सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर छापामारी की तो गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने गिरोह पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ललकारा तो उन्होंने हथियार डाल दिए।

पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को दो पिस्तौल, कारतूस और कापे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का एक सदस्य चकमा देकर फरार हो गया।

 पुलिस ने लखबीर सिंह, हिम्मत सिंह, नवजोत सिंह, बहादुर सिंह, जसप्रीत सिंह, बलदेव सिंह सभी निवासी गांव गज्जन वाला, दविन्द्र सिंह पुत्र आत्मा सिंह व दविन्द्र सिंह पुत्र जैमल व संदीप सिंह निवासी गांव ददाहूर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संदीप सिंह फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुछ दिन पहले थाना बाघापुराना में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने का मामला दर्ज किया था। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें