फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: फाजिल्का में शहीदों की कुर्बानी को समर्पित विजय परेड में गूंजा भारत माता की जय

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का/फिरोजपुर। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की शानदार जीत की 52वीं वर्षगांठ पर फाजिल्का में विजय परेड का आयोजन किया गया। यह परेड शहीद स्मारक कमेटी आसफवाला की ओर से विजय दिवस को समर्पित की गई थी। परेड जिला प्रशासनिक परिसर के पास स्थित शहीद भगत सिंह मार्केट से शुरू होकर संजीव सिनेमा चौक, गौशाला रोड, साइकिल बाजार, शास्त्री चौक होते हुए घंटाघर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने परेड में भाग लेते हुए कहा कि हम शहीदों के परिवारों के सामने सिर झुकाते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों की बेमिसाल कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीदों की याद हमेशा ताजे रहेगी। विजय दिवस की पूर्व संध्या पर इस परेड में भाग लेना एक अनोखा एहसास है।
शहीदों के परिवारों का सम्मान
डिप्टी कमिश्नर ने शहीदों के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने सेना के जवानों के अद्वितीय कर्तव्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए हर समय तैनात रहते हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों का अभूतपूर्व योगदान
एसएसपी एस. गुरमीत सिंह ने कहा, देश के सम्मान और शान को बनाए रखने के लिए शहीद सैनिकों की कुर्बानी को पूरी दुनिया हमेशा याद रखेगी। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवारों और उनके आश्रितों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताया। विजय परेड के दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। शहरवासियों ने उन्हें फूलों से नहलाया और उनके योगदान को सराहा। परेड में स्कूली विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और सेना के बैंड के जवानों के साथ देशभक्ति गीतों की धुनों में शहीदों की कुर्बानी को याद किया। इस मौके पर रिटायर्ड आईएएस शिवदुलार सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. मंदीप कौर, एसडीएम कंवरजीत सिंह मान, एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें