डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसी) हर्ष बंसल ने एक आदेश जारी करके शहर में पूरे जीटी रोड समेत बाईपास लुधियाना में धारा 144 लगा दी है।
इस आदेश के तहत अगले दो महीने तक पांच या इससे अधिक लोगों के एक जगह पर इकट्ठे होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगी रहेगी।
डीसीपी का तर्क है कि जालंधर बाईपास पर कुछ लोगों ने गैर कानूनी तौर पर धरना दिया हुआ है। ऐसे में धरनाकारी जीटी रोड पर आवाजाही को भी प्रभावित कर सकते हैं।
इससे आम जनता को मुश्किल पेश आती है। लोगों के हितों को देखते हुए ही यह आदेश लागू किया गया है।