फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कुत्ते के हमले से घायल बच्चे का अस्पताल में हाल जानने पहुंची मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। माॅडल ग्राम के गांधी कालोनी इलाके में लावारिस कुत्ते के काटने से घायल हुए 9 वर्षीय सानिध्य का हाल जानने के लिए मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर सोमवार को सीएमसी अस्पताल पहुंची। उन्होंने पहले बच्चे के परिजनों से मुलाकात की और फिर डॉक्टरों से बच्चे की सेहत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मेयर ने डॉक्टरों से यह भी पूछा कि बच्चे का इलाज कैसे किया जाएगा और वह कितने समय में पूरी तरह ठीक हो सकेगा। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज की प्रक्रिया और बच्चे की हालत के बारे में विस्तार से बताया, जिस पर मेयर ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि सानिध्य घर से सामान लेने जा रहा था, तभी लावारिस कुत्ते ने उसे बुरी तरह काट लिया। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कुत्तों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जैसे ही उन्हें इस घटना का पता चला, उन्होंने नगर निगम की टीम को तुरंत मौके पर भेजा और कुत्ते को वहां से हटवाया।
प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने बताया कि लुधियाना नगर निगम ने अब तक 1.19 लाख से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी की है। साथ ही, लुधियाना राज्य का पहला नगर निगम है जिसने शहर में डॉग पाउंड आश्रय स्थल स्थापित करने की परियोजना शुरू की है, जो हैबोवाल डेयरी परिसर में बनेगा। मेयर ने अधिकारियों को इस नसबंदी परियोजना को और तेज़ी से लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें