फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: पन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों और हथियारबंद अपराधियों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। कानून हाथ में लेने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पन्नू ने प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ विपक्षी नेता अमन-कानून की स्थिति पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत इसके उलट है। जो भी व्यक्ति गोलियां चलाएगा या हिंसा करेगा, उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। सरपंच हत्या केस का हवाला देते हुए पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज जांच की, आरोपियों का पीछा दूसरे राज्यों तक किया और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया। शूटरों को पंजाब लाया जा रहा है।
उन्होंने लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पुलिस पर गोलियां चलाने वाले गोदारा गैंग के दो गैंगस्टरों और मोहाली गोलीबारी मामले में राणा बलाचौरिया से जुड़े शूटरों को भी गिरफ्ता किए जाने की जानकारी दी। पन्नू ने कहा कि सरकार ने पंजाब पुलिस को मजबूत किया है और उन्हें खुली छूट दी है कि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें