फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: अकाली उम्मीदवार के पति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शिरोमणि अकाली दल की जिला परिषद उम्मीदवार जसकरन कौर (हल्का बहमन दीवाना) के पति जत्थेदार जगसीर सिंह बल्लूआना की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को जब मतदान प्रक्रिया स्कूल में चल रही थी, तब जत्थेदार जगसीर सिंह बल्लूआना पोलिंग एजेंट के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जत्थेदार की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बाद में उनका पार्थिव शरीर गांव बहमन दीवाना लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव और आसपास के इलाकों में गहरा शोक था, और इस घटना के कारण चुनाव का माहौल कुछ देर के लिए उदास हो गया। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने जसकरन कौर और उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें