फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्री ने लुधियाना में दिया खुशी का मंत्र

Mon, 21 Oct 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब की औद्योगिक नगरी में सुबह से लेकर शाम तक ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्शन (जीडीपी) बढ़ाने में जुटे लोगों को अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने जीडीएच (ग्रॉस डोमेस्टिक हैप्पीनेस) बढ़ाने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


श्री श्री ने कहा कि बच्चा छोटी उम्र में एक दिन में चार सौ बार हंसता है, हाई स्कूल तक आते आते वह केवल 17 बार हंसता है, जबकि दफ्तर तक पहुंचते पहुंचते हंसी गायब हो जाती है और जीवन नीरस हो जाता है।

नीरसता को खत्म करने के लिए नशे का सहारा लेता है, लेकिन लोगों को नशे से हटा कर अध्यात्म की ओर लगाना है। इसलिए जीडीपी के साथ साथ जीडीएच को भी बढ़ाना होगा। श्री श्री देर शाम पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में लुधियानवियों को अध्यात्म और जीवन को आनंदित रखने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


 श्री श्री ने मंच पर पंजाबी में बोलते हुए एंट्री ली, सबसे पहले लोगों का हाल पूछा। फिर बोले मुझे पंजाब आके चंगा लगदा है, चलदे फिरदे ही गल करूंगा। पंजाब के लोगाें में कुर्बानी एवं आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा है। नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को देख कर दुख होता है।

पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। श्री श्री बोले कि विश्व का सबसे खुश देश भूटान भी भारत के पड़ोस में है और विश्व का सबसे दुखी देश भी भारत के पड़ोस में है। इन दोनों के बीच में भारत है, अब लोगों को तय करना है कि किस ओर जाना है।

 इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में श्री श्री बोले कि लोगों को सही रास्ते पर लाने और नशा छुड़वाने के लिए वे पदयात्रा करेंगे और स्कूलों में शिविर लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को ट्रेंड करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला है। श्री आसाराम के पुत्र नारायण सामी के बारे में पूछे सवाल पर श्री श्री ने कहा कि यदि नारायण सामी पाक साफ हैं तो उनको सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दस साल पहले शंकराचार्य पर भी आरोप लगे थे, लेकिन वे भी पाक साफ होकर सामने आए थे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एवं मीडिया का संतों की छवि धूमिल करने में योगदान देखा जा रहा है, लेकिन यह सही नहीं है। इससे लोगों के  विश्वास पर असर आ रहा है।

समारोह के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, सतपाल गोसाईं, ओपी मुंजाल, आेंकार सिंह पाहवा, कमल ओसवाल और राजिंदर भंडारी समेत कई नामी लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें