फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बुजुर्ग को लूटकर भाग रहे बदमाशों का हुआ एक्सीडेंट, फिर राहगीर की एक्टिवा छीनी

Wed, 02 Sep 2026 05:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के फिरोजपुर रोड पर दिनदहाड़े दोहरी लूट की घटना से दहशत फैल गई। बदमाशों ने पहले एक बुजुर्ग से नकदी और बाइक लूटी। लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद वे एक राहगीर की एक्टिवा छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

करीब 60 वर्षीय वृद्ध फिरोजपुर रोड ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी देकर उनका पर्स व बाइक छीन ली। वारदात देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। घबराहट में बदमाशों की लूटी हुई मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक पर हमला किया और उसकी एक्टिवा छीनकर भाग निकले। मुख्य मार्ग पर एक के बाद एक हुई इस दोहरी लूट की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें